NYC Weather Forecast Snow Storm Today: बर्फीले तूफान की चपेट में न्यूयॉर्क, सड़कों पर जमी बर्फ की सफेद चादर, जनजीवन अस्त-व्यस्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2024, 02:09 PM IST

NYC Weather Forecast Snow Storm Today (बर्फ़ीला तूफ़ान न्यूयॉर्क समाचार): न्यूयॉर्क के अधिकारियों ने यहां के निवासियों से अलर्ट रहने और अनावश्यक यात्रियों से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लॉन्ग आइलैंड रेल रोड, मेट्रो-नॉर्थ और न्यू जर्सी ट्रांजिट पर सबवे और कम्यूटर ट्रेन सेवा में छिटपुट देरी की सूचना है।

NYC Weather Forecast Snow Storm Today (बर्फ़ीला तूफ़ान न्यूयॉर्क समाचार): इन दिनों बर्फीले तूफान की चपेट में है। यहां सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर जम गई है। कई जगह जलभराव भी हुआ है, जिस कारण जन-जीवन पूरी तरफ अस्त-व्यस्त हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, तूफान के कारण एक सप्ताह में दूसरी बार हवाई यात्रा में देरी हुई है।

NYC Weather Forecast Snow Storm

न्यूयॉर्क में बर्फीला तूफान

शहर के स्वच्छता विभाग की ओर से कहा गया है कि ब्रुकलिन और स्टेटन द्वीप के लोग जब सो कर उठे तो सड़कों पर 7 इंच मोटी बर्फ की चादर जमी हुई थी, जो अनुमान से कहीं अधिक 2 इंच (5 सेंटीमीटर) थी। सुबह 10 बजे तक कई इलाकों में 10 इंच से अधिक जलभराव भी हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि बर्फ की चारद हटाने और जल निकासी के लिए रातभर प्रयास होता रहा। वहीं कई जगह शहर के निवासी भी बर्फ हटाते दिखाई दिए।

End of Feed