दुनिया

रूस में चर्चा गर्म, राष्ट्रपति पुतिन की मिली नई गर्लफ्रेंड, बॉर्बी डॉल जैसा लुक

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 21, 2024, 10:57 AM IST

71 वर्षीय पुतिन के बारे में लंबे समय से अफवाह है कि उनका ओलंपिक जिम्नास्ट अलीना काबेवा के साथ रिश्ता है। माना जाता है कि इस जोड़े के तीन बच्चे हैं।

Image

एकेतरीना मिजुलिना

Putin Mizulina Relations: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन फिर अपने संबंधों को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि अपने से 32 साल छोटी बार्बी डॉल जैसी दिखने वाली महिला से पुतिन की नजदीकियां बढ़ गई हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 39 वर्षीय एकातेरिना "कात्या" मिजुलिना एक आर्ट इतिहासकार हैं। वह क्रेमलिन समर्थक सेफ इंटरनेट लीग की प्रमुख हैं। उनके काम का मुख्य हिस्सा रूस और उसके राष्ट्रपति की आलोचना पर नजर रखना है खासकर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर। मिज़ुलिना 69 वर्षीय पुतिन समर्थक और यूक्रेन विरोधी सीनेटर एलेना मिज़ुलिना की बेटी हैं।

पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी मानवाधिकार प्रचारक ओल्गा रोमानोवा ने यूक्रेन के चैनल 24 को बताया कि कात्या मिज़ुलिना पुतिन को बेहद पसंद है।

ओलंपिक जिम्नास्ट अलीना काबेवा से रिश्ता

71 वर्षीय पुतिन के बारे में लंबे समय से अफवाह है कि उनका ओलंपिक जिम्नास्ट अलीना काबेवा के साथ रिश्ता है। माना जाता है कि इस जोड़े के तीन बच्चे हैं। रूसी राष्ट्रपति ने 2014 में अपनी 30 साल की पत्नी ल्यूडमिला को तलाक दे दिया था। रूस में कई यूक्रेनी मीडिया कंपनी और टेलीग्राम चैनल पुतिन और मिज़ुलिना के बारे में खबरें पोस्ट कर रहे हैं, जिसमें दावा किया गया है कि वे हाल ही में एक-दूसरे के करीब आए हैं। हालांकि, रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बात सामने नहीं आई है।

2022 में दिया था विवादित भाषण

पोस्ट में कहा गया है कि मिज़ुलिना ने 2004 में लंदन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओरिएंटल एंड अफ्रीकन स्टडीज से कला इतिहास और इंडोनेशियाई भाषा में डिग्री के साथ स्नातक की उपाधि ली है। 2017 में सेफ इंटरनेट लीग में शामिल होने से पहले उन्होंने चीन का दौरा करने वाले आधिकारिक रूसी प्रतिनिधिमंडलों के लिए अनुवादक के रूप में काम किया। उन्होंने कथित तौर पर 2022 में एक भाषण में कहा था, पहले हम यूक्रेन को नाजियों से साफ करेंगे...और फिर हम गूगल और विकिपीडिया पर पहुंचेंगे।

विला में रह रही हैं काबेवा

यूक्रेन युद्ध शुरू होने के एक साल बाद इंडिपेंडेंट ने बताया कि पुतिन गुप्त रूप से काबेवा पर लाखों खर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पूर्व ओलंपिक चैंपियन उत्तर-पश्चिम में लगभग 250 मील (402 किलोमीटर) दूर वल्दाई झील पर पुतिन के एक विला में रहती हैं।

End of Article