रूस ही नहीं, इन देशों पर ट्रंप ने नहीं की 'टैरिफ स्ट्राइक'; व्हाइट हाउस ने बताई असल वजह

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया भर के 184 देशों पर व्यापक टैरिफ लगाया। व्हाइट हाउस ने जब से 'टैरिफ लिस्ट' जारी की तभी से इसमें बेहद अहम देश रूस की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से सफाई भी जारी की गई। हालांकि, रूस का 'टैरिफ लिस्ट' से बाहर होना बहुत हैरानी की बात नहीं है।

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को दुनिया भर के 184 देशों पर व्यापक टैरिफ लगाया। भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया, जबकि चीन और अन्य देशों को इससे भी अधिक शुल्क लगा। लगभग सभी देशों को अब 10 प्रतिशत के बेसलाइन टैरिफ का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रूस समेत कुछ अन्य देशों को इससे बाहर रखा गया? आखिर इसका कारण क्या है?

Trump Tariff

ट्रंप टैरिफ

रूस से दोस्ती निभा रहे ट्रंप!

व्हाइट हाउस ने जब से 'टैरिफ लिस्ट' जारी की तभी से इसमें बेहद अहम देश रूस की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसे लेकर व्हाइट हाउस की तरफ से सफाई भी जारी की गई। हालांकि, रूस का 'टैरिफ लिस्ट' से बाहर होना बहुत हैरानी की बात नहीं है। व्हाइट हाउस में दूसरी बार एंट्री के बाद से ट्रंप, रूस को लेकर बेहद नरम रुख अपना रहे हैं। यूक्रेन युद्ध के मुद्दे पर भी उन्होंने कीव को लगातार निशाने पर लिया जबकि मॉस्को का बचाव किया।

End of Feed