Norway King Death:नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का 89 की उम्र में निधन; पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और देश के प्रति सेवा की गहरी भावना से बहुत प्रभावित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि वे उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और देश के प्रति सेवा की गहरी भावना से बहुत प्रभावित थे। यूरोप के सबसे बुजुर्ग शासक, राजा हेराल्ड पंचम का निधन हो गया है। वे 89 वर्ष के थे। 'नॉर्वे के राजा महामहिम हेराल्ड V के निधन से बहुत दुख हुआ। मुझे इस साल की शुरुआत में नॉर्वे यात्रा के दौरान उनसे हुई मुलाकात की सुखद यादें हैं; उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और देश के प्रति सेवा की गहरी भावना ने मुझे बहुत प्रभावित किया था। शाही परिवार और नॉर्वे की जनता के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं,' मोदी ने X पर एक पोस्ट में कहा।

Norway King Death

नॉर्वे के महाराजा हेराल्ड पंचम का 89 की उम्र में निधन

जब नाजियों ने किंग हेराल्ड V के देश पर कब्जा किया था, तब वे बचपन में ही अमेरिका चले गए थे। इस लोकप्रिय राजा ने राजघराने को आधुनिक बनाया, लेकिन हाल के समय में गद्दी छोड़ने वाले दूसरे उम्रदराज राजाओं की राह पर चलने से इनकार कर दिया।

End of Feed