उत्तर कोरिया ने बढ़ाई नौसेना ताकत, नए डिस्ट्रॉयर से किया मिसाइल परीक्षण, किम-जोंग-उन रहा मौजूद

उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह 5,000 टन के युद्धपोत का अनावरण किया था, जो उसके युद्धपोत उद्योग में निर्मित सबसे शक्तिशाली हथियारों से लैस है। किम जोंग ने कहा कि यह उनके परमाणु-सशस्त्र सेना की ताकत में विस्तार करने के उनके लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

North Korea test-fires missiles- उत्तर कोरिया ने अपनी नौसेना ताकत बढ़ाते हुए नए लॉन्च डिस्ट्रॉयर से मिसाइल परीक्षण किया है। इस दौरान तानाशह किम-जोंग-उन भी मौजूद रहा। उत्तर कोरिया ने बुधवार को कहा कि नेता किम जोंग उन ने हाल ही में लॉन्च किए गए विध्वंसक पोत से मिसाइलों के पहले परीक्षण को देखा और अपनी नौसेना की परमाणु हमला क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाने का आह्वान किया।

Kim jong

किम जोंग उन

5,000 टन के युद्धपोत का अनावरण

उत्तर कोरिया ने पिछले सप्ताह 5,000 टन के युद्धपोत का अनावरण किया था, जो उसके युद्धपोत उद्योग में निर्मित सबसे शक्तिशाली हथियारों से लैस है। किम जोंग ने कहा कि यह उनके परमाणु-सशस्त्र सेना की परिचालन सीमा और हमला क्षमताओं का विस्तार करने के उनके लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बुधवार को कहा कि किम ने इस सप्ताह की शुरुआत में विध्वंसक पोत की सुपरसोनिक और रणनीतिक क्रूज मिसाइलों, विमान-रोधी मिसाइल, स्वचालित तोपों और इलेक्ट्रॉनिक जैमिंग तोपों के परीक्षणों को देखा।

End of Feed