डोनाल्ड ट्रंप जब अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे, तब उन्होंने नॉर्थ कोरिया के तानाशान किम जोंग उन को स्मार्ट मैन बताया था, पिछले शासनकाल में तो वो किन जोंग उन से मुलाकात तक किए थे, लेकिन अब वही किम जोंग उन, उन अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों (ICBM) का उत्पादन करने जा रहे हैं, जिसकी रेंज में अमेरिका तक है। यह दावा खुद अमेरिका की ओर से किया गया है।
कर सकता है परमाणु हमला
अमेरिका के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने शुक्रवार को यह चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया जल्द ही अमेरिका की मुख्य भूमि तक पहुंचने में सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण शुरू कर सकता है। जनरल ग्रेगरी गुइलोट ने सीनेट सशस्त्र सेवा समिति से कथित तौर पर कहा कि उत्तर कोरिया पूरे उत्तरी अमेरिका में अपने लक्ष्यों पर परमाणु बम गिरा सकता है। गुइलोट अमेरिकी उत्तरी कमान और उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस रक्षा कमान के प्रमुख हैं।
मिसाइल है काफी खतरनाक
सीनेट सशस्त्र सेवा समिति के समक्ष लिखित गवाही में गिलोट ने पिछले अक्टूबर में ह्वासोंग-19 (एचएस-19) आईसीबीएम के प्रारंभिक उड़ान परीक्षण का विवरण दिया। इसके बारे में विश्लेषकों का मानना है कि यह अधिक लम्बे समय तक और ज्यादा ऊंचाई पर उड़ान भर सकती है।
ट्रंप कर चुके हैं तारीफ
यह जानकारी इसलिए अहम है क्योंकि उत्तर कोरिया साफ तौर पर जापान, साउथ कोरिया और अमेरिका को अपना दुश्मन मानता है।वहीं डोनाल्ड ट्रंप पिछली बार प्योंयांग को लेकर काफी सकारात्मक बातें कर चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 23 जनवरी को कहा कि वे किम जोंग उन से फिर से संपर्क करेंगे। उन्होंने उत्तर कोरियाई नेता को 'स्मार्ट शख्स' बताया जिनसे वह तीन बार पहले मिल चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक इंटरव्यू में जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह किम से दोबारा संपर्क करेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया: "हां, मैं करूंगा। वह मुझे पसंद करते हैं।" इससे पहले वाशिंगटन में अपने शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद संवाददाताओं बातचीत के दौरान उत्तर कोरिया को 'परमाणु शक्ति' बताया। वह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि उनके और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन के बीच 'बहुत अच्छा तालमेल है।'
