पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच ईरान में कैद नोबल शांति पुरस्कार विजेता की हालत नाजुक, आ गया हार्ट अटैक

Narges Mohammadi Health Update: ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को दिल का दौरा पड़ा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के बाद वह घंटेभर से ज्यादा समय तक बेहोश रहीं।

Narges Mohammadi Health Update: ईरान की जेल में बंद नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी को दिल का दौरा पड़ा है और उनकी हालत बेहद 'नाजुक' बताई जा रही है। नरगिस मोहम्मदी फाउंडेशन ने बुधवार को 'एक्स' पर जारी एक बयान में कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता के परिवार और वकीलों ने पिछले महीने जेल में उनसे दो बार मुलाकात की थी।

Narges Mohammadi

नरगिस मोहम्मदी को दिल का दौरा पड़ा (फाइल फोटो साभार: AP)

घंटेभर से अधिक रहीं बेहोश

बयान में कहा गया है कि मोहम्मदी की स्वास्थ्य स्थिति बेहद खराब है, वह कमजोर हो गई हैं और उनका वजन कम हो गया है। यह रिपोर्ट मोहम्मदी को 24 मार्च को जेल में दिल का दौरा पड़ने के बाद आई है। समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, बयान में कहा गया है कि दिल का दौरा पड़ने के बाद मोहम्मदी एक घंटे से अधिक समय तक बेहोश रहीं और किसी ने भी उन्हें होश में लाने की कोशिश नहीं की।

End of Feed