Gaza Strip News: गाजा में 'कोई सुरक्षित क्षेत्र नहीं, न बच्चे, न स्वास्थ्य कर्मी', बढ़ते संक्रमण से बेहाल लोग

  • Agency by: IANS
  • Updated Dec 10, 2023, 04:57 PM IST

Gaza Strip Latest News: हमास के साथ एक दिसंबर को समाप्त हुए अस्थायी युद्धविराम के बाद इजरायल ने गाजा पर बमबारी फिर से शुरू कर दी है। युद्धविराम के दौरान, हमास ने कथित तौर पर 100 से अधिक बंधकों को रिहा किया था।

Israeal Hamas War Gaza Strip Update: गाजा पट्टी में फिलहाल 'कोई सुरक्षित क्षेत्र' नहीं है। इजरायल ने हमास (Israeal Hamas War) को खत्म करने की शपथ ली है। गाजा पट्टी (Gaza Strip) कभी 23 लाख लोगों का घर थी। इज़रायल अब गज़ावासियों को ऐसे क्षेत्र में ठूंसकर भर रहा है जो हीथ्रो हवाई अड्डे से बड़ा (6.5 वर्ग किमी) भी नहीं है।यह युद्ध 7 अक्टूबर को इज़रायल पर हमास के हमले के बाद शुरू हुआ, जिसमें कम से कम 1,300 इज़रायली मारे गए और 200 से अधिक बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को बंधक बना लिया गया था।

End of Feed