'ईरान के साथ अब कोई डील नहीं, सीजफायर खत्म', ट्रंप बोले-ये पागल लोग हैं, खटाई में पड़ गई US-Iran वार्ता?

NATO समिट के लिए तुर्किये पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि 'उनके लिए अब मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग कोई मायने नहीं रखता। वह अब किसी तरह की डील नहीं चाहते। ये गंदे लोग हैं और इन्हें यदि परमाणु हथियार मिल गया तो...ये मक्कार हैं।'

Donald Trump: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकरों पर हमले के बाद अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने मंगलवार रात ईरान में कई ठिकानों पर हमले किए। इन हमलों के बाद ईरान और अमेरिका के बीच पीस डील पर जारी बातचीत पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस बीच, NATO समिट के लिए तुर्किये पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि 'उनके लिए अब मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग कोई मायने नहीं रखता। वह अब किसी तरह की डील नहीं चाहते। ये गंदे लोग हैं और इन्हें यदि परमाणु हथियार मिल गया तो...ये झूठी बातें करते हैं। मेरी नजरों में अब उनसे बातचीज करना समय की बर्बादी है। ये पागल लोग हैं, मेरे लिए एमओयू खत्म हो चुका है।'

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप।

नाटो समिट में ट्रंप ने कहा कि 'हमने बीती रात ईरान पर बहुत भीषण हमले किए। ईरान के ये लोग बहुत खतरनाक हैं। ये बीमार लोग हैं। इनके साथ कुछ गड़बड़ है।' हालांकि ट्रंप ने कहा कि 'सीजफायर खत्म हो गई है लेकिन बातचीत जारी रह सकती है।'

End of Feed