Nvidia में नहीं होगी जेन्सेन हुआंग की वापसी, चेयरमैन हार्वे जोन्स ने ठुकराया प्रस्ताव, सुनाई दो टूक

एनवीडिया के नवनियुक्त चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड ने हुआंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अब नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की योजना पर काम हो रहा है।

Jensen Huang-चिप निर्माण क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एनवीडिया (Nvidia) में उथल-पुथल का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। कंपनी के सह-संस्थापक और पूर्व सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) द्वारा हाल ही में सार्वजनिक रूप से कंपनी में लौटने की इच्छा जताए जाने के बाद, एनवीडिया बोर्ड ने इस पर पानी फेर दिया है। चेयरमैन हार्वे जोन्स (Harvey Jones) ने साफ कर दिया है कि बोर्ड उन्हें दोबारा सीईओ के रूप में वापस लाने के पक्ष में बिल्कुल नहीं है।

Nvidia Jensen Huang.

Nvidia में नहीं होगी जेन्सेन हुआंग की वापसी

चेयरमैन का दो टूक बयान

एनवीडिया के नवनियुक्त चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने स्पष्ट कर दिया है कि बोर्ड ने हुआंग का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और अब नए नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने की योजना पर काम हो रहा है। चेयरमैन के इस बयान से ठीक पहले, जेन्सेन हुआंग ने सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की गंभीर गलतियों को स्वीकार करते हुए बोर्ड और परिवार से माफी मांगी थी। साथ ही कहा था कि अगर कंपनी के हित में जरूरत पड़ी, तो वे लौटने को तैयार हैं।

End of Feed