यमन में निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द, भारतीय ग्रैंड मुफ्ती के कार्यालय ने किया दावा

सना में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मौत की सजा को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

Nimisha Priya's Death Sentence Cancelled: यमन में हत्या के एक मामले में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया को सबसे बड़ी राहत मिली है। इस मामले पर भारतीय ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुस्लैयार के कार्यालय ने दावा किया है कि निमिषा प्रिया की मौत की सजा को पलट दिया गया है। सना में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मौत की सजा को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, उनके दावे की अभी तक सरकार की तरफ से पुष्टि नहीं हुई है।

nimisha priya

निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द (Photo: X)

निमिषा प्रिया को क्यों सुनाई थी मौत की सजा?

केरल के पलक्कड़ ज़िले की 38 वर्षीय नर्स निमिषा प्रिया बेहतर रोजगार के अवसरों की तलाश में 2008 में यमन चली गई थी। उन्होंने यहां यमन नागरिक तलाल अब्दो महदी के साथ एक बिजनेस की और दोनों ने राजधानी सना में एक क्लिनिक खोला। महदी द्वारा निमिषा का उत्पीड़न करने और सार्वजनिक रूप से उनका पति होने का दावा करने के बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई। तलाल ने निमिषा का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया, जिससे उनकी भारत वापसी का रास्ता बंद हो गया।

End of Feed