'I Love You Mamma...'निमिषा प्रिया की 13 साल की बेटी ने यमन की जेल से रिहाई की अपील की- Video

रिपोर्टों के अनुसार, भारत के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबू बक्र अहमद कंथापुरम (Sheikh Abubakr Ahmad Kanthapuram) ने मध्यस्थता के लिए प्रभावशाली यमनी शेखों से संपर्क किया था।

Nimisha Priya Case: भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की 13 वर्षीय बेटी मिशेल, यमन में है और अपनी माँ की रिहाई की अपील कर रही है। मिशेल ने भारतीय ईसाई प्रचारक के.ए. पॉल के साथ मिलकर एक वीडियो संदेश में यमन के हूती प्रशासन से अपनी माँ की रिहाई की अपील की है। पीटीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मिशेल को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'आई लव यू मम्मा...' वीडियो में निमिषा के पति, टॉमी थॉमस ने हूती प्रशासन को इसे रोकने के लिए धन्यवाद दिया।

Nimisha Priya Case

भारतीय नर्स निमिषा प्रिया (फोटो: PTI)

पॉल ने राजधानी सना और यमन के बड़े हिस्से पर शासन करने वाले समूह के नेता अब्दुल-मलिक अल-हौथी को सितंबर में न्यूयॉर्क में होने वाले वैश्विक शांति शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा, 'प्रेम घृणा से अधिक शक्तिशाली है।'

End of Feed