क्या रिहा होगी निमिषा प्रिया? प्रचारक केए पॉल ने किया रिहाई का दावा, प्रधानमंत्री और सरकार को दिया धन्यवाद

डॉ. पॉल ने कहा, मैं निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द करने की इस बड़ी सफलता में शामिल सभी नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। ईश्वर की कृपा से, उसे रिहा कर दिया जाएगा और भारत ले जाया जाएगा।

Nimisha Priya Case: ग्लोबल पीस इनिशिएटिव के संस्थापक और प्रचारक डॉ. के.ए. पॉल ने मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) यमन के सना से एक वीडियो संदेश में दावा किया कि यमनी और भारतीय नेताओं के कई दिनों और रातों की अथक कोशिशों के बाद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द कर दी गई है। डॉ. केए पॉल ने अपने वीडियो संदेश में यमनी नेताओं को उनके मजबूत और प्रार्थनापूर्ण कोशिशों के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. पॉल ने कहा, मैं निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द करने की इस बड़ी सफलता में शामिल सभी नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं। ईश्वर की कृपा से, उसे रिहा कर दिया जाएगा और भारत ले जाया जाएगा। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को अपने राजनयिकों को भेजने और निमिषा को पेशेवर रूप से सुरक्षित रूप से ले जाने की तैयारी करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।

Nimisha case KA Paul

प्रचारक केए पॉल का दावा, निमिषा प्रिया होगी रिहा (ANI)

सुरक्षित वापसी के दिया सुझाव

एएनआई की खबर के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि वे सना जेल से ओमान, जेद्दा, मिस्र, ईरान या तुर्की में उसकी सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार के साथ मिलकर रसद व्यवस्था कर सकते हैं। पिछले हफ्ते अपनी साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान, विदेश मंत्रालय (MEA) ने निमिषा प्रिया की सहायता के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों का विवरण दिया था। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने यमन में जटिल कानूनी प्रक्रिया से निपटने में प्रिया के परिवार की सहायता के लिए एक वकील नियुक्त किया है। इसमें शरिया कानून के तहत क्षमादान या माफी के विकल्प तलाशना भी शामिल है।

End of Feed