नाइजीरिया के सैन्य अड्डे पर किसने किया हमला? जनरल समेत कई जवानों की मौत

Nigeria Terror Attack: उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में बृहस्पतिवार तड़के एक सैन्य अड्डे पर हमले में सेना के एक जनरल समेत कई जवानों की मौत हो गई।

Nigeria Terror Attack: उत्तर-पूर्व नाइजीरिया में गुरुवार तड़के एक सैन्य अड्डे पर हमले में सेना के एक जनरल समेत कई जवानों की मौत हो गई। सेना के प्रवक्ता माइकल ओनोजा ने एक बयान में बताया कि यह हमला बोर्नो प्रांत के बेनिशेख क्षेत्र में हुआ, जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। उन्होंने हमलावरों को "आतंकवादी" करार दिया।

Nigeria Terror Attack

नाइजीरिया में सैन्य अड्डे पर हमला

सुरक्षा बलों ने नाकाम किया हमला

सेना 'आतंकवादी' शब्द का उपयोग देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सक्रिय इस्लामी उग्रवादी समूहों के सदस्यों को संदर्भित करने के लिए करती है। राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने पुष्टि की कि हमले में एक जनरल शहीद हो गए। उन्होंने एक बयान में कहा, "आतंकवादियों का जवाबी हमला उनकी हताशा का संकेत है। मैं ब्रिगेडियर जनरल ओसेनी ओमोह ब्राइमाह के नेतृत्व में हमारे वीर सैनिकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने आज बोर्नो प्रांत में हमारे देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। सरकार उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलेगी।"

End of Feed