गाजा के 70% हिस्से को अपने कब्जे में लेगा इजराइल, नेतन्याहू ने IDF को दे दिया है आदेश

आईडीएफ गाजा के हिस्से में अपने नियंत्रण का विस्तार करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट बैंक में मीडिया से बात करते हुए नेतन्याहू ने यह बात कही। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल, हमास पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और अभी गाजा के 60 फीसदी हिस्से पर उसका नियंत्रण है।

Benjamin Netanyahu : गाजा पट्टी को लेकर इजराइल ने अपनी रणनीति बदल दी है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा पट्टी के 70 फीसदी हिस्से को अपने अधीन लेने के लिए उन्होंने इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) को आदेश दे दिया है। आईडीएफ गाजा के हिस्से में अपने नियंत्रण का विस्तार करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक वेस्ट बैंक में मीडिया से बात करते हुए नेतन्याहू ने यह बात कही। नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल, हमास पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है और अभी गाजा के 60 फीसदी हिस्से पर उसका नियंत्रण है।

Benjamin Netanyahu

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू।

'अभी हम गाजा स्ट्रिप के 60 प्रतिशत हिस्से पर हैं'

नेतन्याहू ने कहा, 'अभी हम गाजा स्ट्रिप के 60 प्रतिशत हिस्से पर हैं। इससे पहले हम 50 प्रतिशत पर थे। इससे बढ़कर हम 60 फीसदी पर आए। मेरा आईडीएफ को आदेश है कि वह धीरे-धीरे आगे बढ़े और 70 फीसदी हिस्से को अपने नियंत्रण में ले।' इजराइल के पीएम ने कहा कि आईडीएफ धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी और गाजा पट्टी के हिस्से को अपने अधीन लेगी।

End of Feed