Nepals President: नेपाल के राष्ट्रपति पौडेल को इलाज के लिए दिल्ली AIIMS लाया गया

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2023, 12:11 AM IST

Nepals President Treatment: नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद बुधवार को इलाज के लिए विमान से भारत ले जाया गया।

Nepals President Treatment in Aiims Delhi: 78 साल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल पौडेल को मंगलवार को टीयू टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उनके सीने में संक्रमण है।राष्ट्रपति पौडेल का नयी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स) में इलाज चल रहा है।

Nepals President Ramchandra Paude Ill

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल

राष्ट्रपति की प्रेस सलाहकार किरण पोखरेल ने बताया कि राष्ट्रपति को बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे एयर एंबुलेंस से भारत ले जाया गया। उनके साथ उनके बेटे चिंतन पौडेल और अन्य लोग गए हैं।

End of Feed