Nepal Flood : नेपाल में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 1204, घरों से मलबा हटाने में लोगों की मदद कर रही सेना

देवीघाट एवं नुवाकोट सहित अन्य इलाकों में जमे मलबे को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घरों से मलबा हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में नेपाली सेना लोगों की मदद कर रही है।

Nepal Flood News: नेपाल में बीते 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1204 हो गई है जबकि लापता करीब 4000 लोगों को ढूंढने के लिए राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। देवीघाट एवं नुवाकोट सहित अन्य इलाकों में जमे मलबे को हटाने के लिए व्यापक स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। घरों से मलबा हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में नेपाली सेना लोगों की मदद कर रही है। इस बीच भारत ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित नेपाल को पांच टन से अधिक जरूरी दवाइयों की पांचवीं खेप और 11 सदस्यों वाली बचाव टीम भेजी।

nuakot

नेपाल में तेजी से चल रहा राहत एवं बचाव कार्य।

विश्व के सामने इसे जोर-शोर से उठाएं-बालेन शाह

इस बीच, प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह ने कहा कि इस आपदा का जलवायु परिवर्तन से संबंध अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने जोर-शोर से उठाया जाना चाहिए। वहीं, बाढ़ के बाद लापता हुए लोगों के परिवारों ने प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, बाढ़ से प्रभावित आठ ज़िलों से और शव मिलने के बाद मरने वालों की संख्या 1,204 हो गई है। वहीं, देश के मध्य हिस्सों में कस्बों और गांवों को तबाह करने वाली बाढ़ के एक हफ़्ते बाद भी 4,216 लोग लापता हैं।

End of Feed