Nepal Flash Flood: चितवन में 233 शवों में सिर्फ 4 की पहचान, बाकी को दफनाएगा प्रशासन; DNA सैंपल से रखा जाएगा रिकॉर्ड

Nepal Flash Flood: नेपाल में विनाशकारी भोटेकोशी बाढ़ के बाद चितवन में त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे 233 शव मिले हैं, जिनमें सिर्फ 4 की पहचान हो सकी है। शवों के सड़ने और संक्रमण के खतरे को देखते हुए चितवन प्रशासन ने डीएनए सैंपल और रेफरेंस नंबर के आधार पर रिकॉर्ड तैयार करने के बाद अज्ञात शवों को दफनाने का फैसला किया है।

Nepal Flash Flood: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। खबर लिखे जाने तक 626 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, हजारों लोग लापता है। वहां शवों को रखने के लिए सेंटर्स कम पड़ चुके हैं। अभी भी लगातार शवों को बाहर निकाला जा रहा है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति चितवन इलाके की है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा शव मिले हैं।

Nepal Flash Flood

नेपाल बाढ़ की दर्दनाक तस्वीर: चितवन में मिले 233 शव, सिर्फ 4 की पहचान; अब दफनाए जाएंगे बाकी शव। AP

इसी बीच चितवन में भोटेकोशी बाढ़ के बाद त्रिशूली और नारायणी नदियों के किनारे मिले शवों को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। चितवन प्रशासन ने पहचान नहीं हो सके शवों और शवों के अंगों को डीएनए सैंपल लेने और रेफरेंस नंबर के आधार पर रिकॉर्ड तैयार करने के बाद दफनाने का निर्णय लिया है। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी गणेश आर्याल ने शनिवार सुबह जारी प्रेस रिलीज में बताया कि चितवन क्षेत्र में अब तक 233 शव मिले हैं, जिनमें से केवल चार की पहचान हो सकी है। बाकी शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

End of Feed