Nepal Flash Flood: एक बॉडी, तीन दावेदार! नेपाल बाढ़ में किसका है शव नंबर 1003? जानें कैसे होगी पहचान

Nepal Flash Flood: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों की पहचान बड़ी चुनौती बन गई है। पोखरा के अस्पताल में रखे शव नंबर 1003 पर दो परिवारों ने अपने-अपने लापता परिजन होने का दावा किया है, जिसके बाद अब डीएनए जांच से पहचान की जाएगी। वहीं, कई शवों की पहचान तस्वीरों, कपड़ों, गहनों और टैटू जैसे निशानों से की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक लंबे समय तक पानी में रहने के कारण कई शवों की पहचान करना बेहद मुश्किल हो गया है।

Nepal Flash Flood: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता लोगों की तलाश के बीच पोखरा के एक सरकारी अस्पताल में रखे शव नंबर 1003 की पहचान को लेकर तीन परिवार असमंजस में हैं। तीनों परिवारों का दावा है कि शव उनके उस परिजन का है, जो बाढ़ के बाद से लापता है। एक परिवार ने उसे बर्दिया के जलविद्युत परियोजना कर्मी गोपाल दहित का शव बताया है, जबकि दूसरे का कहना है कि वह रूपनदेही के पर्यटक गाइड दामोदर बस्याल का शव है।

nepal flash flood (2)

नेपाल में एक शव पर ही तीन परिवार ने दावे कर दिए। AI IMAGE

रविवार को एक तीसरे परिवार ने भी इस शव पर दावा किया था, लेकिन बाद में वह पीछे हट गया। ‘नेपाल न्यूज’ ने सोमवार को खबर में बताया कि दहित और बस्याल के परिवारों के बीच शव की पहचान को लेकर अब भी विवाद बना हुआ है। मामले का निपटारा अब डीएनए जांच से होगा।

End of Feed