दुनिया

नासा का करिश्मा! 3.10 करोड़ किमी दूर स्पेसशिप से भेज दिया धरती पर HD वीडियो

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 19, 2023, 08:01 PM IST

​NASA: नासा ने कहा कि इस वीडियो को धरती पर आने में 101 सेकेंड का वक्त लगा। वीडियो भेजे जाने की स्पीड 267 mbps है। जब इस वीडियो को शेयर किया गय तब स्पेसक्राफ्ट, धरती और चांद की दूरी से 80 गुना ज्यादा दूर था।

Image

नासा से 3.10 करोड़ किमी दूर स्पेसशिप से धरती पर भेजा वीडियो (फोटो- वीडियोस्क्रीन शॉट @Nasa)

NASA: नासा ने अंतरिक्ष में एक और करिश्मा कर दिखाया है। नासा ने धरती से 3.10 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित अपने एक स्पेसशिप से धरती पर एचडी वीडियो भेजा है। नासा के डेटा ट्रांसफर की ये तकनीक भविष्य में इंसानों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

पहला वीडियो

गहरे अंतरिक्ष से स्ट्रीम किया गया यह पहला वीडियो है। इससे मंगल ग्रह पर मनुष्यों को भेजने जैसे जटिल मिशनों को सफल बनाने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

15 सेकेंड का वीडियो

15 सेकंड के वीडियो में टेटर्स नामक एक बिल्ली को दिखाया गया है। इस बिल्ली के सामने लेजर लाइट को शो किया जा रहा है, जिसे देखकर बिल्ली उसे पकड़ने के लिए उछल-कूद रही है। यह वीडियो 15 सेकेंड का है।

कितना लगा समय

नासा ने कहा कि इस वीडियो को धरती पर आने में 101 सेकेंड का वक्त लगा। वीडियो भेजे जाने की स्पीड 267 mbps है। जब इस वीडियो को शेयर किया गय तब स्पेसक्राफ्ट, धरती और चांद की दूरी से 80 गुना ज्यादा दूर था।

साइक स्पेसशिप की कमाल

नासा ने इस वीडियो अपने साइक स्पेसशिप से पृथ्वी पर भेजा है। साइक आज की तारीख में मार्स और जुपिटर के बीच एस्ट्रॉयड बेल्ट की यात्रा पर है। इस वीडियो को हेल टेलीस्कोप की मदद से रिसीव किया गया है। साइक स्पेसशिप को 13 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article