अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स को सुरक्षित वापस लाने के लिए आखिरकार नासा का मिशन लॉन्च हो गया है। नासा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्पेसएक्स के रॉकेट के जरिए क्रू मिशन 10 लॉन्च हो गया है। इसी मिशन का यानन ISS से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाएगा।
मिशन 'क्रू-10 मिशन' लॉन्च
ये भी पढ़ें- NASA: सुनीता विलियम्स की धरती वापसी में होगी अभी और देरी, नासा और स्पेसएक्स ने वापसी मिशन को किया स्थगित
कब अंतरिक्ष से वापस आएंगी सुनीता विलियम्स?
'क्रू-10 मिशन' से चार अंतरक्षि यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आईएसएस) जाने वाले हैं। इसका मकसद आईएसएस पर वर्तमान चालक दल की जगह लेना और विल्मोर तथा विलियम्स की वापसी सुनिश्चित करना है। 'क्रू-10 मिशन' को बुधवार को लॉन्च होना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण नासा यह मिशन रोक दिया गया था। यह दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों, एक जापानी अंतरिक्ष यात्री और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को ले जाने वाला है। यदि क्रू-10 मिशन का सबकुछ ठीक रहता है तो 20-21 मार्च को सुनीता विलियम्स ISS से निकल सकती हैं।
जून 2024 से स्पेस स्टेशन में फंसी हैं सुनीता विलियम्स
विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर, जो जून 2024 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे हुए हैं। दोनों जून बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर आईएसएस के लिए आठ दिवसीय मिशन पर गए थे। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के चलते स्टारलाइनर उनकी वापसी के लिए असुरक्षित बन गया।
