दुनिया

कब अंतरिक्ष से वापस आएंगी सुनीता विलियम्स? फाइनली NASA ने लॉन्च कर दिया मिशन, SpaceX के रॉकेट ने भरी उड़ान

स्पेसएक्स के क्रू-10 मिशन को केप कैनावेरल में कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को शाम 7.48 बजे ईटी (2348 जीएमटी) [गुरुवार सुबह 6.18 बजे आईएसटी भारतीय मानक समय] पर उड़ान भरने वाला था। लेकिन तब नासा ने घोषणा की कि 'फाल्कन 9' रॉकेट के ग्राउंड सपोर्ट क्लैंप आर्म में हाइड्रोलिक सिस्टम की समस्या के कारण लॉन्च को रद्द कर दिया गया।

Image

मिशन 'क्रू-10 मिशन' लॉन्च

KEY HIGHLIGHTS
  • सुनीता विलियम्स जल्द आएंगी धरती पर वापस
  • नासा और स्पेसएक्स का मिशन क्रू 10 लॉन्च
  • महीनों से ISS में फंसी हैं सुनीता विलियम्स

अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स को सुरक्षित वापस लाने के लिए आखिरकार नासा का मिशन लॉन्च हो गया है। नासा की ओर से मिली जानकारी के अनुसार स्पेसएक्स के रॉकेट के जरिए क्रू मिशन 10 लॉन्च हो गया है। इसी मिशन का यानन ISS से सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को धरती पर वापस लाएगा।

कब अंतरिक्ष से वापस आएंगी सुनीता विलियम्स?

'क्रू-10 मिशन' से चार अंतरक्षि यात्री अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर (आईएसएस) जाने वाले हैं। इसका मकसद आईएसएस पर वर्तमान चालक दल की जगह लेना और विल्मोर तथा विलियम्स की वापसी सुनिश्चित करना है। 'क्रू-10 मिशन' को बुधवार को लॉन्च होना था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण नासा यह मिशन रोक दिया गया था। यह दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों, एक जापानी अंतरिक्ष यात्री और एक रूसी अंतरिक्ष यात्री को ले जाने वाला है। यदि क्रू-10 मिशन का सबकुछ ठीक रहता है तो 20-21 मार्च को सुनीता विलियम्स ISS से निकल सकती हैं।

जून 2024 से स्पेस स्टेशन में फंसी हैं सुनीता विलियम्स

विलियम्स और उनके सहयोगी बुच विल्मोर, जो जून 2024 से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर फंसे हुए हैं। दोनों जून बोइंग के स्टारलाइनर पर सवार होकर आईएसएस के लिए आठ दिवसीय मिशन पर गए थे। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के चलते स्टारलाइनर उनकी वापसी के लिए असुरक्षित बन गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article