अब 22 जून को भी नहीं रवाना होगा एक्सिओम मिशन-4 , ISS जाने का बढ़ता जा रहा शुभांशु शुक्ला का इंतजार

आईएसएस की ओर से X पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेस एक्स मिशन की रवानगी के लिए उपयुक्त समय की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। रविवार को होने वाले लॉन्च से नासा पीछे हट रहा है। आने वाले दिनों में लॉन्च की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

Axiom Mission 4 launch date : एक्सिओम मिशन-4 की रवानगी एक फिर टल गई है। तकनीकी खामियों की वजह से लगातार टल रहे इस मिशन को 22 जून यानी रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होना था लेकिन अब इसे फिर आगे के लिए टाल दिया गया है। आईएसएस जाने वाले चार अंतरिक्षयात्रियों में भारतीय शुभांशु शुक्ला भी हैं। आईएसएस की ओर से X पर शेयर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि नासा, एक्सिओम स्पेस और स्पेस एक्स मिशन की रवानगी के लिए उपयुक्त समय की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। रविवार को होने वाले लॉन्च से नासा पीछे हट रहा है। आने वाले दिनों में लॉन्च की नई तारीख की घोषणा की जाएगी।

Axiom Mission 4 launch date

एक्सिओम मिशन-4 की लॉन्च डेट फिर टल गई है।

इससे पहले नासा ने कहा कि एक्सिओम-4 मिशन की रवानगी 22 जून को हो सकती है। तकनीकी खामियों की वजह से यह मिशन अब तक रवाना नहीं हो पाया है। यह लगातार टलता रहा है। इससे पहले फाल्कन-9 रॉकेट में तकनीकी खामी मिलने के बाद इसे स्थगित किया गया। स्पेस एक्स ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि एक बार जांच पूरी होने और पेंडिंग रेंज उपलब्धता के बाद लॉन्च की नई तारीख का एलान किया जाएगा।

End of Feed