धरती को 'बचाने वाला' NASA का DART MIssion सफल: फुटबॉल ग्राउंड जितने बड़े एस्टेरॉयड से टकराया स्पेसक्राफ्ट, देखें VIDEO

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 02:01 PM IST

मिशन से जुड़े ड्रैको कैमरा (DRACO Camera) में यह पूरी खगोलीय घटना कैद हुई, जिसमें साफ देखा गया कि कैसे वेंडिंग मशीन के आकार वाला स्पेसक्राफ्ट डिमोरफस (Dimorphos) नाम के एस्टेरॉयड से टकराया। रोचक बात है कि इसका आकार किसी फुटबॉल ग्राउंड के जितना था और फिलहाल इससे धरती को कोई खतरा नहीं हैं।

अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने मंगलवार (27 सितंबर, 2022) को इतिहास रच दिया। पृथ्वी को बचाने वाला इसका मिशन डार्ट (डबल एस्टेरॉयड रीडायरेक्शन टेस्ट) सफल हो गया, जिसके तहत एजेंसी का स्पेस क्राफ्ट एक विशाल एस्टेरॉयड से टकराया। नासा के स्पेस क्राफ्ट ने इस दौरान छह किलोमीटर प्रति सेकेंड के हिसाब से सफर तय किया था।

nasa mission dart

नासा के डार्ट मिशन के दौरान के अंतिम क्षणों का कुछ ऐसा था नजारा।

भारतीय समयानुसार सुबह चार बजकर 45 मिनट पर स्पेस्क्राफ्ट एस्टेरॉयड से टकराया था। मिशन से जुड़े ड्रैको कैमरा (DRACO Camera) में यह पूरी खगोलीय घटना कैद हुई, जिसमें साफ देखा गया कि कैसे वेंडिंग मशीन के आकार वाला स्पेसक्राफ्ट डिमोरफस (Dimorphos) नाम के एस्टेरॉयड से टकराया। रोचक बात है कि इसका आकार किसी फुटबॉल ग्राउंड के जितना था और फिलहाल इससे धरती को कोई खतरा नहीं हैं।

End of Feed