Aung San Suu Kyi : जेल में नहीं अब घर में नजरबंद रहेंगी आंग सान सू ची, म्यांमार की जुंटा सरकार ने लिया अहम फैसला

Myanmar : सू ची को 2022 के अंत में कई अपराधों के लिए 33 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिन्हें उनके समर्थकों और मानवाधिकार समूहों ने उन्हें बदनाम करने और सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने को वैध ठहराने के प्रयासों के रूप में वर्णित किया था।

Aung San Suu Kyi : म्यांमार की सैन्य जुंटा सरकार ने पूर्व नेता आंग सान सू ची (Aung San Suu Kyi)को जेल से हटाकर घर में नजरबंद रखने का फैसला किया है। म्यांमार की सरकारी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सू ची पिछले पांच सालों से जेल में बंद हैं। जुंटा ने फरवरी 2021 में नोबेल पुरस्कार विजेता सू ची की सरकार का तख्तापलट करते हुए सत्ता में काबिज हुआ। जुंटा के सरकार में आने के बाद म्यांमार लगातार गृह युद्ध का शिकार रहा है। जुंटा सरकार पर प्रदर्शनकारियों का दमन करने के आरोप लगते रहे हैं।

Aung San Suu Kyi

पांच साल से जेल में बंद थीं आंग सान सू ची।

सू ची की एक तस्वीर की जारी

सरकार की सैन्य सूचना टीम द्वारा पत्रकारों को भेजे गए एक संक्षिप्त संदेश में भी यह खबर जारी की गई थी। इसके साथ एक तस्वीर भी है जिसमें 80 वर्षीय सू ची लकड़ी की एक बेंच पर बैठी हैं और उनके सामने दो अज्ञात लोग बैठे हुए हैं जिनमें एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में और दूसरा किसी अन्य तरह की वर्दी पहने हुए है। सू ची को 2022 के अंत में कई अपराधों के लिए 33 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिन्हें उनके समर्थकों और मानवाधिकार समूहों ने उन्हें बदनाम करने और सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा करने को वैध ठहराने के प्रयासों के रूप में वर्णित किया था।

End of Feed