दुनिया

पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग, नया रेट जानकर छूट रहे PAK की जनता के पसीने

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। पेट्रोल ₹6.51 और हाई-स्पीड डीजल ₹19.39 प्रति लीटर महंगा हो गया है, जिसके बाद दोनों की कीमत लगभग ₹400 प्रति लीटर के करीब पहुंच गई है। 1 मई से लागू इस फैसले का सीधा असर आम जनता, ट्रांसपोर्ट और महंगाई पर पड़ेगा।इस बीच अली परवेज मलिक ने माना कि देश के पास पर्याप्त तेल भंडार नहीं हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे पाकिस्तान की ऊर्जा स्थिति और कमजोर हो गई है।

Image

पाकिस्तान में शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। AI IMAGE

Pakistan Petrol-Diesel Price Hike: पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने एक बार फिर जनता को जोर का झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। पेट्रोलियम डिवीजन द्वारा गुरुवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 6.51 रुपये और हाई-स्पीड डीजल (HSD) की कीमतों में 19.39 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इस वृद्धि के बाद अब पेट्रोल की नई कीमत 399.86 रुपये और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है।

यह नई कीमतें 1 मई यानी आज से देशभर में लागू कर दी गई हैं। डीजल की कीमतों में करीब 20 रुपये की इस बड़ी वृद्धि से माल ढुलाई और परिवहन लागत बढ़ने की आशंका है, जिसका सीधा असर आम नागरिकों की जेब और रोजमर्रा की जरूरी चीजों की कीमतों पर पड़ेगा। सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश पहले से ही आर्थिक चुनौतियों और उच्च मुद्रास्फीति का सामना कर रहा है।

इससे पहले पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में 26.77 रुपये प्रति लीटर की समान वृद्धि हुई थी। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की नई कीमत 393.35 रुपये प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीजल की कीमत 380.19 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है। ये नई दरें 25 अप्रैल (शनिवार) आधी रात से प्रभावी हो गई हैं।

कच्चे तेल की किल्लत से जूझ रहा पाकिस्तान

इससे पहले पाकिस्तनी मंत्री ने कहा था कि उनके पास कोई आयल रिजर्व नहीं। हम इंडिया की तरह नहीं कि एक सिग्नेचर में 60-70 दिन का रिजर्व रिलीज कर सकें। दरअसल, संघीय पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने ईरान-अमेरिका संघर्ष से जुड़े मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के बीच पाकिस्तान के ईंधन भंडारों को लेकर चिंता जताई है।

बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच टकराव के चलते होर्मुज स्ट्रेट पर कच्चे तेल और गैस के जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है। दुनिया का करीब 20% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। पाकिस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब और कुवैत पर निर्भर है, लेकिन इस मार्ग के बाधित होने से सप्लाई चेन पूरी तरह प्रभावित हो गई है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article