म्यांमार में भीषण विस्फोट, 55 से अधिक लोगों की मौत; धमाके में कई घर तबाह

म्यांमार के शान राज्य के नामखाम क्षेत्र में खनन कार्यों के लिए रखे गए विस्फोटकों में हुए तेज धमाके से 55 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं और 100 से ज्यादा मकान विस्फोट में क्षतिग्रस्त हुए हैं। राहत-बचाव अभियान लगातार जारी है।

Myanmar Explosion: पूर्वोत्तर म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए विस्फोट में 55 से अधिक लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस इमारत में खनन गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी। बचावकर्मियों और स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, नामखाम कस्बे के कौंगटुप गांव में दोपहर में हुए विस्फोट में लगभग 70 लोग घायल हो गए। चीन सीमा से लगभग चीन किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह क्षेत्र ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (टीएनएलए) के नियंत्रण में है, जो म्यांमा सरकार से लड़ रहा एक जातीय सशस्त्र समूह है।

Myanmar explosion - AP

म्यांमार के शान राज्य में बड़ा हादसा

100 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त

विस्फोट स्थल पर पहुंचे एक बचावकर्मी ने समाचार एजेंसी ’एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि रविवार शाम तक छह बच्चों सहित 46 लोगों के शव बरामद हुए और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया है। बचावकर्मी ने सुरक्षा कारणों से नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि 74 घायलों को नामखाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बचाव अभियान जारी है। एक अन्य बचावकर्मी ने बताया कि विस्फोट में कम से कम 40 लोग मारे गए और इमारत के आसपास स्थित 100 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

End of Feed