रुक नहीं रहा इजराइल, पीस डील पर हस्ताक्षर से पहले दक्षिणी लेबनान में हमले, 4 लोगों की मौत, भड़का ईरान

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को कहा कि दक्षिणी लेबनान पर इजराइल का निरंतर कब्जा समझौते का उल्लंघन होगा। उन्होंने आगे कहा कि 'इस युद्ध के दौरान इजराइली सेना द्वारा कब्जाए गए क्षेत्रों से उनके पीछे हटे बिना, युद्ध पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है।

Israeli strikes on Lebanon: अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को स्विटजरलैंड में पीस डील पर हस्ताक्षर होने हैं लेकिन इसके पहले इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में फिर हमले किए हैं। लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी (NNA) के मुताबिक इन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है। यह हमले तब हुए हैं जब युद्ध रोकने के लिए अमेरिका और ईरान ने सभी मोर्चों पर हमले रोकने पर अपनी सहमति जताई है। इजराइल के हमलों पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने कहा है कि 'मेमोरेंडम ऑफ स्टैंडिंग' पर सहमति बन जाने के बाद इजराइल ने लेबनान में 84 बार करार का उल्लंघन किया है। ईरान ने कहा है कि लेबनान पर इजराइल के हमले यदि जारी रहे तो उसका जवाब 'बेहद भीषण' होगा।

End of Feed