भारत से बाहर तैनात भारतीय शांतिरक्षकों को मिला सम्मान पदक, जानें- अन्य देशों में हमारे कितने सैनिक तैनात और उनका काम?

Indians in UN Force: संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा अभियानों में वर्दीधारी कर्मियों का योगदान देने वाले देशों में नेपाल के बाद भारत दूसरे नंबर पर है।

UN Indian Peacekeepers: संघर्ष प्रभावित दक्षिण सूडान में आम नागरिकों की रक्षा करने और शांति निर्माण के प्रयासों में सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवाएं दे रहे 550 से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों को उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया है। इनमें 53 महिलाएं भी शामिल हैं। दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन (UNMISS) ने सोमवार को कहा कि दक्षिण सूडान के मलाकाल शहर में आयोजित एक समारोह में भारत के 565 और रवांडा के 464 शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र सम्मान पदक प्रदान किया गया।

भारत से बाहर तैनात भारतीय शांतिरक्षकों को मिला सम्मान पदक, जानें- अन्य देशों में हमारे कितने सैनिक तैनात और उनका काम?

भारत से बाहर तैनात भारतीय शांतिरक्षकों को मिला सम्मान पदक, जानें- अन्य देशों में हमारे कितने सैनिक तैनात और उनका काम?

मिशन ने कहा कि इन 565 भारतीय ’ब्लू हेल्मेट’ में 53 महिलाएं शामिल थीं। ’ब्लू हेल्मेट’ से आशय संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा बलों की अभियानगत कमान के तहत सेवा दे रहे सैन्य कर्मियों, पुलिस अधिकारियों और असैन्य विशेषज्ञों से है।

End of Feed