दुनिया

US : आयोवा में गोलीबारी से हड़कंप, 7 लोगों की मौत, पुलिस बोली- घरेलू कलह की वजह से 'नरसंहार'

हमले में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। पुलिस का कहना है कि उसे सोमवार दोपहर करीब 12 बजकर 12 मिनट पर पार्क एवेन्यू स्थित एक घर से गोलीबारी की सूचना मिली। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

Image

आयोवा में गोलीबारी से हड़कंप, 7 लोगों की मौत

Photo : ANI

Iowa shooting : अमेरिका के आयोवा राज्य के मस्कटाइन शहर में गोलीबारी की बड़ी घटना हुई है। गोलीबारी की आवाज सुनकर लोगों में दहशत फैल गई। बाद में पता चला कि ये घरेलू विवाद से जुड़ा हुआ मामला था, जिसमें एक ही परिवार से जुड़े 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है। पुलिस का कहना है कि उसे सोमवार दोपहर करीब 12 बजकर 12 मिनट पर पार्क एवेन्यू स्थित एक घर से गोलीबारी की सूचना मिली। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

गोलीबारी की वजह घरेलू विवाद

बंदूकधारी की पहचान 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफार्लैंड के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसने तीन अलग-अलग स्थानों पर छह व्यक्तियों की हत्या की। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। शुरुआती जांच निष्कर्षों से पता चला कि गोलीबारी घरेलू विवाद से संबंधित थी। सभी पीड़ित संदिग्ध के परिवार के सदस्य माने जा रहे हैं। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे एक घर से चार लोगों के शव मिले। सभी लोगों को गोली मारी गई थी।

गोलीबारी की वजह घरेलू विवाद

बंदूकधारी की पहचान 52 वर्षीय रयान विलिस मैकफार्लैंड के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि उसने तीन अलग-अलग स्थानों पर छह व्यक्तियों की हत्या की। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। शुरुआती जांच निष्कर्षों से पता चला कि गोलीबारी घरेलू विवाद से संबंधित थी। सभी पीड़ित संदिग्ध के परिवार के सदस्य माने जा रहे हैं। गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसे एक घर से चार लोगों के शव मिले। सभी लोगों को गोली मारी गई थी।

बाद में दो और लोगों की लाश मिली

पुलिस ने मृतकों के नाम और उनकी उम्र का खुलासा नहीं किया है। हमलावर इस गोलीबारी को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में इसे ढूंढ निकाला। हमलावर एक पुल के पास जख्मी हालत में मिला। हमलावर को जब चिकित्सकीय मदद दी जा रही थी तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच जब आगे बढ़ाई तो दो और लोगों की लाश मिली। पुलिस का कहना है कि इस मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article