दुनिया

मोल्दोवा के राष्ट्रपति के कुत्ते को सहलाने गए थे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति, हाथ पर लिया झपट, लिया काट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2023, 09:31 PM IST

मोल्दोवा मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई, जब दोनों नेता राजधानी चिशिनाउ में मोल्दोवन के राष्ट्रपति निवास के प्रांगण में टहल रहे थे और वान डेर बेलेन ने कुत्ते को सहलाने की कोशिश की। बेलेन जैसे ही सहलाने गए, कुत्ते ने हाथ पर झपटा मार दिया।

Image

पालतू कुत्ते ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को काटा

Photo : AP

मोल्दोवा में एक अजीब ही मामला सामने आया है। यहां ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर वान डेर बेलेन आधिकारिक यात्रा पर आए हुए थे, जहां उन्हें कुत्ते ने काट लिया। कुत्ता भी ऐसा वैसा नहीं, मोल्दोवा के राष्ट्रपति के पालतू कुत्ते ने ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति को काटा है। वो भी तब जब बेलेन उसे प्यार करने की कोशिश कर रहे थे।

सहलाने की कोशिश कर रहे थे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति

मोल्दोवन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना गुरुवार को हुई, जब दोनों नेता राजधानी चिशिनाउ में मोल्दोवन के राष्ट्रपति निवास के प्रांगण में टहल रहे थे और वान डेर बेलेन ने कुत्ते को सहलाने की कोशिश की। बेलेन जैसे ही सहलाने गए, कुत्ते ने हाथ पर झपटा मार दिया। जिसके बाद उनके हाथ पर कुत्ते ने काट लिया।

वीडियो भी आया है सामने

मोल्दोवा की मीडिया में प्रसारित वीडियो में देखा जा सकता है कि राजधानी चिशिनाउ की यात्रा के दौरान बेलेन राष्ट्रपति संदू के साथ खड़े हैं और उनका पालतू कुत्ता कोडरुट भी पास ही खड़ा है। जैसे ही बेलेन कोडरुट को सहलाने के लिए उसकी तरफ झुकते हैं, वह बेलेन के हाथ में काट लेता है।

ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति ने क्या कहा

बेलेन के कार्यालय ने जर्मनी की समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि जख्म मामूली है और तत्काल बेलेन को आवश्यक उपचार दिया गया। इसने कहा कि ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति पूरी तरह स्वस्थ हैं। ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर इस घटना के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- "जो कोई भी मुझे जानता है वह जानता है कि मैं कुत्तों से प्रेम करता हूं और उसके उत्साह को समझ सकता हूं।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article