देश

नेतन्याहू की गोली मारकर हत्या कर दी जाए- गाजा संघर्ष के बीच कांग्रेस सांसद की मांग, नाजियों से की तुलना

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 18, 2023, 04:03 PM IST

इजराइल के गाजा पर हमले के बीच केरल के कासरगोड में फिलिस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक रैली में बोलते हुए, कांग्रेस नेता ने ये अपील की। रैली का आयोजन कासरगोड यूनाइटेड मुस्लिम जमात ने शुक्रवार को किया था।

Image

बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ कांग्रेस नेता की विवादित टिप्पणी

Photo : AP

इजराइल के फिलिस्तीन पर हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर लोग दो धड़ों में बंटे दिख रहे हैं। एक उनके साथ, दूसरा उनके विरोध में। भारत में भी ऐसी ही हालात है। हमास के इजराइल के हमले के बाद बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ जंग का ऐलान किया और गाजा में इजराइली सेना घुस गई। इजराइल पर आम लोगों की हत्या का आरोप भी लग रहा है। इसी क्रम में फिलिस्तीन के समर्थन में जब केरल में एक कार्यक्रम हुआ तो वहां कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने नेतन्याहू को गोली मारने की मांग कर दी।

क्या बोले कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन

कांग्रेस सांसद राजमोहन उन्नीथन ने कहा- "आप पूछ सकते हैं कि जिनेवा कन्वेंशन के तहत सभी समझौतों को तोड़ने वालों के साथ क्या किया जाना चाहिए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, युद्ध अपराधों के दोषियों (नाज़ियों) को न्याय के कटघरे में लाने के लिए नूर्नबर्ग परीक्षण नामक कुछ था। गोली मारने के लिए नूर्नबर्ग मॉडल युद्ध अपराधों के आरोपियों को बिना मुकदमे के मार दिया गया। अब समय आ गया है कि नूर्नबर्ग मॉडल यहां (इजरायली पीएम के खिलाफ) लागू किया जाए। आज, बेंजामिन नेतन्याहू एक युद्ध अपराधी के रूप में दुनिया के सामने खड़े हैं। अब समय आ गया है कि फिलिस्तीनियों पर उनकी सेना द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के कारण बिना किसी मुकदमे के नेतन्याहू की गोली मारकर हत्या कर दी जाए।"

कांग्रेस का स्टैंड

इजराइल के गाजा पर हमले के बीच केरल के कासरगोड में फिलिस्तीन के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए एक रैली में बोलते हुए, कांग्रेस नेता ने ये अपील की। रैली का आयोजन कासरगोड यूनाइटेड मुस्लिम जमात ने शुक्रवार को किया था। इससे पहले, शुक्रवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक आधिकारिक पार्टी बयान जारी किया, जिसमें गाजा में इजरायली अभियानों की निंदा की गई और केंद्र से जल्द से जल्द युद्धविराम लाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की गई।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!