Ayatollah Ali Khamenei Funeral: पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई, जानिए आखिर क्या है वजह

अमेरिका-इजरायल हमले में मारे गए ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से शुरू होकर 9 जुलाई को मशहद में संपन्न होगा। अंतिम विदाई में भारत समेत कई देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जबकि सुरक्षा कारणों से उनके बेटे मोजतबा खामेनेई जनाजे में शामिल नहीं होंगे। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि ईरानी नेतृत्व के खिलाफ किसी भी खतरे का तत्काल और सख्त जवाब दिया जाएगा।

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अमेरिका-इजरायल के हमले में जान गंवाने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई को शुरू होगा। उनका अंतिम संस्कार 9 जुलाई को मशहद में किया जाएगा। इस जनाजे में लाखों करोड़ों लोग शामिल होंगे। ईरान ने भारत सहित कई देशों के राजनेताओं को खामेनई की अंतिम विदाई में शामिल होने का न्योता भेजा है। गौरतलब है कि इस जनाजे में ईरान के मौजूदा सर्वोच्च धार्मिक नेता और अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई सार्वजनिक रूप से नहीं दिखेंगे। ऐसा सुरक्षा चिंताओं की वजह से किया जा रहा है।

iran

अली खामेनेई के जनाजे से दूर रहेंगे बेटे मोजतबा। AI IMAGE

भारत में वर्तमान नेता के प्रतिनिधि, आयतुल्लाह हकीम इलाही के अनुसार, सुरक्षा चिंताओं के कारण मोजतबा , पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। इलाही ने इस फैसले का कारण इजरायली धमकियों और निगरानी के जोखिमों को भी बताया, जिससे सार्वजनिक उपस्थिति खतरनाक हो सकती थी। बता दें कि खामेनेई 28 फरवरी को ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल युद्ध के पहले दिन एक हवाई हमले में मारे गए थे।

End of Feed