Mojataba Khamnenei: 'आक्रांताओं को भुगतना होगा दंड', सीजफायर वार्ता से पहले मोजतबा की US-इजराइल को सख्त चेतावनी

Mojataba Khamnenei: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई ने कहा कि अमेरिका-इजराइल ने जो 'आक्रामकता दिखाई है, उसे ऐसे ही नहीं जाने दिया जाएगा।' सीजफायर पर शुक्रवार को इस्लामााद में वार्ता होने जा रही है।

US Iran Ceasefire talk: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामनेई (Mojataba Khamnenei) ने कहा कि अमेरिका-इजराइल ने जो 'आक्रामकता दिखाई है, उसे ऐसे ही नहीं जाने दिया जाएगा।' सुप्रीम लीडर ने कहा है कि इस्लामााद में होने वाली वार्ता में हमलों में हुए नुकसान की भरपाई और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ज्यादा से ज्यादा नियंत्रण पाने की मांग की जाएगी। सुप्रीम लीडर का यह बयान ऐसे समय आया है जब पाकिस्तान की राजधानी में सीजफायर के ब्योरों पर बातचीत होने जा रही है। अमेरिका और ईरान की तरफ से वार्ता में कौन-कौन शामिल हो रहा है, इनके नाम भी शामिल आ गए हैं।

Mojataba Khamnenei

इस्लामाबाद में होनी है सीजफायर पर वार्ता।

मोजतबा ने युद्ध में अपनी जीत की घोषणा की

देश को संबोधित करते हुए मोजतबा ने कहा कि पश्चिम एशिया के इस युद्ध में अपनी जीत की घोषणा की। युद्ध के दौरान साहस दिखाने के लिए उन्होंने अपने सशस्त्र बलों एवं लोगों की प्रशंसा भी की। मोजतबा ने कहा, 'आज और इस समय से यह मजबूती के साथ कहा जा सकता है कि इस युद्ध और क्षेत्र में ईरान विजेता बनकर उभरा है।' उन्होंने आगे कहा, 'अल्लाह की मर्जी से, हम निश्चित रूप से आक्रांताओं को ऐसे ही नहीं जाने देंगे। युद्ध के दौरान ईरान को जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने की हम मांग करेंगे और हम स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण एवं प्रबंधन की राह पर आगे बढ़ेंगे।'

End of Feed