'ब्रिटिश हिंदुओं की निष्ठा अपनी 'कर्मभूमि' ब्रिटेन के प्रति है'...लंदन में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख भागवत?

British Hindus Karmabhoomi Mohan Bhagwat: लंदन में प्रवासी भारतीयों के कार्यक्रम 'सेलिब्रेशन ऑफ वननेस' में RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि हिंदुत्व में 'कर्मभूमि' के प्रति निष्ठा स्पष्ट है।

RSS Chief Mohan Bhagwat London Speech: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि हिंदुत्व में यह स्पष्ट है कि आपकी ’कर्मभूमि’ वही होती है, जहां आपकी निष्ठा होती है और ब्रिटिश हिंदुओं के लिए उनकी कर्मभूमि ब्रिटेन ही है। लंदन में आयोजित प्रवासी भारतीयों के एक बड़े कार्यक्रम ’सेलिब्रेशन ऑफ वननेस’ को संबोधित करते हुए भागवत ने दर्शकों की ओर से पहले से भेजे गए कई सवालों के जवाब दिए। इस कार्यक्रम में हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) ब्रिटेन के सैकड़ों सामुदायिक नेता, छात्र और स्वयंसेवक शामिल हुए।

'ब्रिटिश हिंदुओं की निष्ठा अपनी 'कर्मभूमि' ब्रिटेन के प्रति है'...लंदन में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख भागवत?

'ब्रिटिश हिंदुओं की निष्ठा अपनी 'कर्मभूमि' ब्रिटेन के प्रति है'...लंदन में ऐसा क्यों बोले RSS प्रमुख भागवत?

अपने तीन देशों के दौरे के ब्रिटेन के चरण के दौरान, एक मुख्य सार्वजनिक कार्यक्रम में उनसे हिंदुत्व को परिभाषित करने और इस शब्द से जुड़ी गलतफहमियों को दूर करने के लिए भी कहा गया।

End of Feed