दुनिया

Militants Killed: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में चलाए अभियानों में ढेर हुए 10 आतंकवादी

Militants Killed in Pakistan: सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि जवानों ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक अभियान में डेरा इस्माइल खान जिले के कुलाची में मुठभेड़ के बाद चार आतंकवादियों को मार गिराया।

Image

खैबर पख्तूनख्वा में चलाए अभियानों में ढेर हुए 10 आतंकवादी (फाइल फोटो)

Militants Killed in Pakistan: पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पांच अलग-अलग अभियानों में कम से कम 10 आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इसने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल, हसन खेल, गुलाम खान और मीर अली में चार अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों को मार गिराया।

सेना की मीडिया शाखा ने कहा, 'मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। ये आतंकवादी इन क्षेत्रों में सुरक्षाबलों के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों की हत्या में सक्रिय रूप से शामिल थे।'इसने बताया कि क्षेत्र में अन्य आतंकवादियों को मार गिराने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article