देश

घुसपैठ की फिराक में 70 आतंकवादी, पाकिस्तान की नापाक करतूत बेनकाब; जम्मू-कश्मीर के डीजीपी का बड़ा खुलासा

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jun 2, 2024, 03:23 PM IST

Terrorist News: जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने ये जानकारी साझा की है कि नियंत्रण रेखा के पार 'लॉन्च पैड' सक्रिय हो गया है। 70 आतंकवादी घुसपैठ की फिराक में हैं। उन्होंने क्षेत्र में पश्चिमी पड़ोसी देश से आए विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी का भी जिक्र किया। आपको सारी जानकारी इस रिपोर्ट में देते हैं।

Image

आतंकियों का नापाक मंसूबा।

Jammu and Kashmir: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों पर लगाम लगाने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। भारत में चुनावी सरगर्मी के बीच सरहद से 70 आतंकियों के घुसपैठ की साजिश रची जा रही है। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रश्मि रंजन स्वैन के अनुसार नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार स्थित ‘लॉन्च पैड’ पर ‘सक्रिय’ लगभग 60 से 70 आतंकवादी भारत में घुसपैठ की फिराक में हैं। इसके साथ ही स्वैन ने कहा कि घटती क्षमता के बावजूद पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोगों और सामग्री को भेजने से बाज नहीं आ रहा है।

घुसपैठ की फिराक में 60 से 70 आतंकवादी

सीमावर्ती इलाकों में मौजूदा सुरक्षा हालात के समग्र आकलन से अवगत कराने के साथ ड्रोन के जरिये हथियार समेत अन्य सामग्री गिराए जाने की चुनौतियों का जिक्र करते हुए स्वैन ने कहा कि भारतीय सुरक्षाकर्मियों की दृढ़ प्रतिबद्धिता के कारण दुश्मन का सफल होना बहुत मुश्किल है। जम्मू-कश्मीर पुलिस और अपराध जांच विभाग (सीआईडी) का दोहरा कार्यभार संभाल रहे स्वैन ने कहा, 'हमारे सुरक्षा साझेदारों के साथ बैठकों में हम आम तौर पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि यह एक तथ्य है कि प्रतिद्वंद्वी या दुश्मन ने लोगों और सामग्री को भेजने पर रोक नहीं लगाई है।'

विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी का भी जिक्र

उन्होंने क्षेत्र में पश्चिमी पड़ोसी देश से आए विदेशी आतंकवादियों की मौजूदगी का भी जिक्र किया। इन प्रयासों का मुकाबला करने में कुछ सफलता मिलने की बात को स्वीकार करते हुए स्वैन ने कहा कि खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘क्षेत्र को अस्थिर करने की दुश्मन की क्षमता’ को और कम करने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, 'मैं कहूंगा कि दुश्मन का इरादा वही है, क्षमता निश्चित रूप से कम हुई है, लेकिन कभी-कभार व्यवस्था को झकझोरने और आपको अस्थिर करने की क्षमता उसमें अब भी मौजूद है।'

'हम दुश्मन की सफलता को मुश्किल बना देंगे'

स्वैन ने कहा कि किसी एक समय पर संभवत: पाएंगे कि अलग-अलग स्थानों पर पांच या छह के समूहों में लगभग 60-70 लोग हमारी तरफ भेजे जाने का इंतजार कर रहे हैं। सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के बीच तालमेल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं कि हम दुश्मन की सफलता को मुश्किल बना देंगे।'

ड्रोन गिराए जाने के मुद्दे पर स्वैन ने कहा कि ये गतिविधियां एक महत्वपूर्ण चुनौती पेश करती हैं क्योंकि ये हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नकदी और मादक पदार्थों की तस्करी को सुगम बनाती हैं। उन्होंने कहा कि इस खतरे का मुकाबला करने में प्रगति हुई है फिर भी इन गतिविधियों को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए निरंतर सतर्कता की आवश्यकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

इंस्टाग्राम पर सोनिया गांधी की डेब्यू, दिखाई अपनी किताब  'Belonging: A Journey of Love' की पहली झलक

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने के मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका वाड्रा बोलीं- मुझे आप पर गर्व है

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

नाप दिया गया आमिर शौकीन, बोले थे किरेन रिजिजू- दुष्ट को दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएगी

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज