पाकिस्तान में उग्रवादियों का बड़ा हमला, बिजली कंपनी के छह कर्मचारियों का किया अपहरण

पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में उग्रवादियों ने एक बिजली कंपनी के छह कर्मचारियों को अगवा कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार को बन्नू जिले के पीर दल खेल इलाके में हुई, जो उत्तर वजीरिस्तान से सटा है।

पाकिस्तान के अशांत और उग्रवाद-प्रभावित खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर आतंक ने सिर उठाया है। बन्नू जिले के पीर दल खेल इलाके में अज्ञात उग्रवादियों ने शुक्रवार को पेशावर इलेक्ट्रिक सप्लाई कंपनी (PESCO) के छह कर्मचारियों और एक वाहन चालक का अपहरण कर लिया। पुलिस ने शनिवार को घटना की पुष्टि की है।

pakistan army

पाकिस्तानी सुरक्षाबल गश्त के दौरान (फाइल फोटो- AP)

End of Feed