मेक्सिको में ड्रग माफिया की मौत के बाद बवाल, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

Indian Embassy in Mexico: मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने उनसे सावधानी बरतने और घर के अंदर रहने की अपील की है।

Mexico News: मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने सोमवार को देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने उनसे सावधानी बरतने और घर के अंदर रहने की अपील की है। बता दें कि मैक्सिकन सैनिकों द्वारा एक टॉप ड्रग कार्टेल लीडर को मारने के बाद वहां हिंसा बढ़ गई है। जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के लीडर, नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जिसे एल मेंचो (El Mencho) के नाम से भी जाना जाता है, उसकी रविवार को मौत हो गई।

MEXICO (2)

मेक्सिको में ड्रग माफिया की मौत के बाद बवाल, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

मेक्सिको में भारतीय दूतावास ने X पर पोस्ट किया, 'मेक्सिको में सभी भारतीय नागरिक, सुरक्षा ऑपरेशन चल रहे हैं और सड़कें बंद हैं और आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। जलिस्को स्टेट (Puerto Vallarta, Chapala, and Guadalajara के इलाके), तमाउलिपास स्टेट (रेनोसा और दूसरी नगर पालिकाओं के इलाके), मिचोआकन स्टेट, गुएरेरो स्टेट और नुएवो लियोन स्टेट के इलाकों में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक वहीं रहना चाहिए, जहां वे अभी सेफ हैं।'

End of Feed