Melania Trump : एपस्टीन से मेरा कोई-लेना देना नहीं, अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलेनिया को क्यों देनी पड़ी सफाई

Melania Trump : एपस्टीन पर अचानक से दिए गए मेलानिया के इस बयान पर हैरानी जताई जा रही है। क्योंकि उनके कार्यालय की ओर से इस बारे में पहले कोई संकेत नहीं था।

Epstein Files: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) ने जेफ्री एपस्टीन के साथ अपने किसी तरह के संबंधों से इंकार किया है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों की सुनवाई शुरू करने की मांग की है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए मेलानिया ने कहा कि एपस्टीन से उन्हें जोड़ने के जितने भी दावे किए जा रहे हैं, उन पर तुरंत विराम लगनी चाहिए। 'फर्स्ट लेडी' ने ऑन लाइन चल रहीं 'अफवाहों' को भी गलत बताया है जिनमें कहा गया है कि यह एपस्टीन ही था जिसने डोनाल्ड ट्रंप से मेलानिया का परिचय कराया। मेलानिया ने कहा कि 'इन गलत दावों' के जरिए उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

End of Feed