अमेरिका में फिर विमान हादसा! मिसिसिपी में मेडिकल हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश; तीन लोगों की मौत

Medical Helicopter crashes in USA: अमेरिका के मिसिसिपी में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के कारण का अब तक खुलासा नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिवार को सूचित कर दिया गया है।

World News: अमेरिका के मिसिसिपी में सोमवार को एक मेडिकल परिवहन हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसके एक पायलट और दो अस्पताल कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ मिसिसिपी मेडिकल सेंटर’ के प्रवक्ता ने विमान में सवार सभी लोगों की मौत की पुष्टि की।

Medical Helicopter crashes in USA

अमेरिका के मिसिसिपी में मेडिकल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत।

‘एयरकेयर हेलीकॉप्टर’ क्रैश में तीन लोगों की मौत

यूनिवर्सिटी ने पहले दिए गए एक बयान में कहा कि मेडिसन काउंटी में जिस समय यह दुर्घटना हुई उस वक्त ‘एयरकेयर हेलीकॉप्टर’ (चिकित्सा के कार्य में इस्तेमाल होने वाला हेलीकॉप्टर) में किसी मरीज को नहीं ले जाया जा रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है, लेकिन अधिकारियों ने गोपनीयता के कारण नाम जारी नहीं किए।

End of Feed