भारतीय बंदरगाहों के इस्तेमाल की खबरों को MEA ने बताया पूरी तरह से झूठा और निराधार, OAN का दावा फर्जी

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी समाचार चैनल वन अमेरिका न्यूज (ओएएन) के उन दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि भारतीय बंदरगाहों का उपयोग अमेरिकी नौसेना कर रही है। जानिए पूरा मामला..

MEA Refutes ONN Claim: ईरान युद्ध को लेकर एक अमेरिका स्थित न्यूज चैनल पर किए जा रहे भ्रामक दावे का विदेश मंत्रालय ने खंडन किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा- अमेरिका स्थित चैनल वन अमेरिका न्यूज (ओएएन) पर किए जा रहे ये दावे कि भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना द्वारा किया जा रहा है, निराधार और झूठे हैं। मंत्रालय ने आधिकारिक फैक्ट चेक हैंडल से पोस्ट करके ऐसी खबरों को फर्जी बताया है।

OAN claim is Fake

OAN के दावे को MEA ने बताया निराधार

ओएएन के दावों का खंडन

विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी समाचार चैनल वन अमेरिका न्यूज (ओएएन) के उन दावों का खंडन किया है, जिनमें कहा गया था कि भारतीय बंदरगाहों का उपयोग अमेरिकी नौसेना कर रही है। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक फैक्ट चेक हैंडल ने इन खबरों को पूरी तरह से झूठा और निराधार बताया है। मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि फर्जी खबरों से सावधान! अमेरिका स्थित चैनल ओएएन पर किए जा रहे ये दावे कि भारतीय बंदरगाहों का इस्तेमाल अमेरिकी नौसेना कर रही है, पूरी तरह से झूठे और निराधार हैं। हम आपको ऐसे आधारहीन और मनगढ़ंत दावों से सावधान करते हैं।

End of Feed