पाकिस्तान में जो मौलाना चलाता था 'जिहाद का विश्वविद्यालय', उस हमीदुल हक हक्कानी के उड़ गए चिथड़े; हमलावर का पता नहीं

पाकिस्तान में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए संदिग्ध आत्मघाती विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत के नौशेरा शहर के पास अखोरा खट्टक इलाके के दारुल उलूम हक्कानिया में धमाका हुआ। इसी धमाके में मौलाना हमीदुल हक हक्कानी भी मारा गया है।

पाकिस्तान में जुमे के दिन यानि कि शुक्रवार को बड़ा बम ब्लास्ट हुआ। इस बम ब्लास्ट में पांच लोग मारे गए हैं, 20 लोग घायल हुए हैं। अब इस ब्लास्ट में मारे गए लोगों की जो सूची सामने आई है, उसमें एक ऐसा नाम है, जो पाकिस्तान में जिहाद का विश्वविद्यालय चला रहा था। इस ब्लास्ट में मौलाना हमीदुल हक हक्कानी की मौत हो गई है, जो जमीयत उलेमा इस्लाम (सामी समूह) का प्रमुख था और नौशेरा जिले के अकोरा खट्टक स्थित मदरसा-ए-हक्कानिया का संचालन करता था। इस हमले की किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

End of Feed