दुनिया

आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं- जेलेंस्की के साथ मीटिंग में भड़के ट्रंप, सुना दी खरी-खोटी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच जारी मीटिंग एक तनावपूर्ण माहौल में खत्म हो गई है। ट्रंप ने जेलेंस्की को जमकर खरी खोटी सुना दी है।

Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की

Photo : AP

रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करवाने की कोशिश कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को जमकर खरी खोटी सुनाई दी है। आज ट्रंप और जेलेंस्की के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान जेलेंस्की ने सुरक्षा की गारंटी मांग दी, जिसे लेकर ट्रंप खासे भड़के दिखे और जेलेंस्की को सुना दिया।

'जेलेंस्की का बर्ताव अपमानजनक'

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा सुरक्षा की गारंटी मांगे जाने पर जेलेंस्की के बर्ताव को अपमानजनक करार दिया। दरअसल, यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने का अमेरिका प्रयास कर रहा है और इसे लेकर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बैठक हुई जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सुरक्षा की गारंटी मांगी।

'तीसरे विश्व युद्ध को न्योता'

ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि ऐसा करना अपमानजनक है। जेलेंस्की अपने देश को रूसी आक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं पर जोर दे रहे थे। ट्रंप ने कहा- ‘‘आप लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है।’’

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article