मसूद अजहर जिंदा या मर चुका? ISI के आदेश से पाकिस्तान में पसरा सन्नाटा!

Masood Azhar: पाकिस्तानी फौज और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को लेकर एक अघोषित आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि पाकिस्तान का कोई भी टीवी चैनल, अखबार या वेबसाइट मसूद अजहर से जुड़ी कोई खबर नहीं चलाएंगे और न ही छापेंगे। बताया जा रहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान उसने अपने परिवार के कई करीबी सदस्यों को खो दिया, जिससे वह बहुत आहत है। तब से उसने बाहर आने और यहां तक कि अपने संगठन के सदस्यों से बात करने से भी इनकार कर दिया है।

क्या भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar ) मारा जा चुका है? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी फौज और वहां की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने उसे लेकर एक अघोषित आदेश जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि पाकिस्तान का कोई भी टीवी चैनल, अखबार या वेबसाइट मसूद अजहर से जुड़ी कोई खबर नहीं चलाएंगे और न ही छापेंगे।

masood azhar

पाकिस्तानी सेना ने मसूद अजहर को लेकर मीडिया संस्थानों को एक आदेश जारी किया है। AI IMAGE

साथ ही, मीडिया संस्थानों के मालिकों को यह आगाह किया गया है कि यदि उनके संस्थानों द्वारा मसूद अजहर से जुड़ी कोई भी जानकारी सामने आई, तो उन्हें इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

End of Feed