पाकिस्तान में मार्शल लॉ की चर्चा से घबराए लोग, जानें क्यों डराता है यह कानून

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 5, 2023, 02:37 PM IST

What is Martial Law: मॉर्शल लॉ किसी भी देश में उस समय लागू किया जाता है जब सामान्य व्यवस्था बनाए रखने में सामान्य पुलिस नाकाम हो जाती है। क्या पाकिस्तान उस दौर से गुजर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक वहां के लोगों को डर सता रहा है कि कभी भी फौजी कानून को लागू किया जा सकता है।

What is Martial Law: जब किसी देश में आंतरिक हालात खराब हो जाते हैं तो सामान्य व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पाकिस्तान इस समय अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। ज्यादातर इलाकों में बिजली संकट, लोगों के सामने खाने पीने के चीजों की कमी, आसमान छूती कीमतों से लोग परेशान हैं। सियासी तौर पर पाकिस्तान अस्थिरता की तरफ बढ़ा रहा है। हर एक दिन पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के मुखिया इमरान खान, शहबाज शरीफ सरकार पर निशाना साध रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को मॉर्शल लॉ लागू किए जाने का डर सता रहा है। दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने देश में आपातकाल या मार्शल लॉ के बारे में अपनी आशंका व्यक्त की है। यहां पर हम बताएंगे कि मॉर्शल लॉ क्या होता है।

Pakistan Army, Martial Law, Shehbaz Sharif,Imran Khan

पाकिस्तान में लोगों को मॉर्शल लॉ का डर !

क्या होता है मॉर्शल लॉ

पुलिस से लेकर सेना के हाथों में सौंप दी जाती है। ऐसी सूरत में फौज के नियम कायदे अमल में आते हैं। पाकिस्तान में लोगों को इस बात का डर सता रहा है कि देर सबेर शहबाज शरीफ सरकार मॉर्शल लॉ के लागू होने का ऐलान कर सकती है। इसके जरिए नागरिक अधिकार प्रभावित होते हैं। खासतौर से राजनीतिक दलों की सभाओं पर रोक लग जाता है। इसके साथ ही नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका बढ़ जाती है।

End of Feed