दुनिया

Saudi Arab: पवित्र महीने रमजान में सऊदी अरब ने किया ऐसा 'काम', दुनियाभर में हो रही निंदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2023, 03:39 PM IST

Saudi Arabia death sentence: सऊदी अरब ने इस्लाम के पवित्र महीने रमजान में ही एक नागरिक को मौत के घाट उतार दिया है, इसे लेकर सऊदी अरब की हर ओर निंदा हो रही है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : iStock

रमजान का पाक महीना (Ramadan) चल रहा है इस दौरान हत्या के एक दोषी को सऊदी अरब में मौत की सजा (Saudi Arabia death sentence) दी गई, मानवाधिकार समूहों ने कहा कि सऊदी अरब ने रमजान के महीने में सालों बाद किसी नागरिक को मौत के घाट उतार दिया है वहीं इस फैसले की निंदा की जा रही है क्योंकि इस पवित्र महीने को छोड़ा जा सकता था।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बताया जा रहा है कि व्यक्ति को रमजान के पांचवें दिन मृत्युदंड दिया गया और जिस शख्स को मौत की सजा दी गई, वो सऊदी अरब का नागरिक था और उस पर एक व्यक्ति की हत्या का आरोप था, शख्स ने पीड़ित पर चाकू से हमला किया था और फिर उसे आग लगा दी थी।

'इस पाक महीने में किसी को मौत के घाट के उतारना अच्छा नहीं '

यूरोपीय सऊदी मानवाधिकार संगठन (ESOHR) ने कहा कि बहुत ही भयंकर और निंदनीय है इस पाक महीने में किसी को मौत के घाट के उतारना अच्छा नहीं है उन्होंने कहा कि 2009 से इस पाक महीने के दौरान फांसी नहीं दी जाती थी मगर इस बार दी गई।

2009 के बाद से अब तक रमजान के पवित्र महीने में एक भी मौत की सजा नहीं

सऊदी अरब के गृह मंत्रालय द्वारा पेश किए गए मौत की सजा के आंकड़ों का हवाला देते हुए संगठन ने कहा कि सऊदी में साल 2009 के बाद से अब तक रमजान के पवित्र महीने में एक भी मौत की सजा नहीं दी गई थी। पिछले साल सऊदी ने ड्रग्स से जुड़े अपराधों के लिए मौत की सजा को दोबारा से बहाल कर दिया है वहीं सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि हत्या के मामले और बहुत सारे लोगों के जीवन को खतरे में डालने वाले अपराधों को छोड़कर सऊदी ने मौत की सजा से 'छुटकारा' पा लिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article