Pakistan: 'जहन्नुम भेजे गए 3 आतंकवादी'; सुरक्षाबलों को मिली गुप्त सूचना, ऐसे चलाया ऑपरेशन

Pakistan Terror Attacks: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने एक ऑपरेशन लॉन्च किया। इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में सोमवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर खैबर जिले के टोर दर्रा के सामान्य क्षेत्र में एक ऑपरेशन लॉन्च किया।

Pakistan Terror Attacks: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से आए दिन हिंसा की खबरें सामने आती हैं। ऐसे में सुरक्षाकर्मी भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाकर्मियों ने एक ऑपरेशन लॉन्च किया। इस दौरान तीन आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा ने यह जानकारी दी।

Pakistan Army

पाकिस्तानी सेना (फाइल फोटो)

क्या है पूरा मामला?

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में सोमवार को बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर खैबर जिले के टोर दर्रा के सामान्य क्षेत्र में एक ऑपरेशन लॉन्च किया। बयान में आगे कहा गया, ''अभियान के दौरान हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हमला किया, जिसकी बदौलत तीन आतंकवादियों जहन्नुम भेजा गया।''

End of Feed