अमेरिका में थम नहीं रही गोलीबारी की घटनाएं, मिसिसिपी शहर में फुटबॉल मैच के बाद फायरिंग में 4 की मौत; कई घायल

US Firing: अमेरिका के मिसिसिपी शहर में शनिवार को फुटबॉल मैच के बाद गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले सिमंस ने बताया कि गोलीबारी मिसिसिपी के छोटे से नगर लेलैंड के शहरी क्षेत्र में हुई, जहां लोग खेल के बाद एकत्र हुए थे।

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मिसिसिपी शहर से सामने आया, जहां पर शनिवार को फुटबॉल मैच के बाद गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मिसिसिपी के लेलैंड शहर में शनिवार तड़के हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

US Police

गोलीबारी से दहला अमेरिकी शहर मिसिसिपी (फोटो साभार: iStock)

क्या है पूरा मामला?

क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाले सिमंस ने बताया कि गोलीबारी मिसिसिपी के छोटे से नगर लेलैंड के शहरी क्षेत्र में हुई, जहां लोग खेल के बाद एकत्र हुए थे। क्षेत्र के सीनेटर सिमंस ने बताया कि चार अन्य पीड़ितों को ग्रीनविले के एक अस्पताल ले जाया गया और फिर उन्हें प्रांत की राजधानी जैक्सन के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed