ट्रंप ने लंबे समय तक अमेरिका में शरण देने पर रोक की जताई मंशा, जो बाइडन प्रशासन पर उतारा गुस्सा

ट्रंप ने कहा, ये लोग अलग-अलग देशों से हैं जो हमारे प्रति दोस्ताना नहीं हैं और जो खुद नियंत्रण से बाहर हैं। सोमालिया जैसे देश, जहां वस्तुतः कोई सरकार, सेना या पुलिस नहीं है। वे बस एक-दूसरे को मारते फिरते हैं।

अमेरिकी प्रशासन द्वारा देश की आव्रजन नीति पर कई कदम उठाए जाने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका इरादा लंबे समय तक शरण देने पर रोक लगाने का है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी के आरोपी अफगान नागरिक का जिक्र करते हुए पत्रकारों से कहा, ये वो लोग हैं जिन्हें हमारे देश में नहीं रहना चाहिए, इनमें सोमालियाई और कई अन्य लोग शामिल हैं। ट्रंप एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। शरण पर रोक की अवधि के बारे में पूछे जाने पर, ट्रंप ने कहा कि यह लंबे समय तक रहेगा क्योंकि उनमें से ज्यादातर बेकार हैं।

Donald trump

अमेरिका में शरण देने की नीति को सख्त करेंगे ट्रंप

कहा- हम ऐसे लोगों को नहीं चाहते

उन्होंने आगे कहा, लंबे समय तक। कोई समय सीमा नहीं। हम ऐसे लोगों को नहीं चाहते। हमारे पास पहले से ही बहुत सारी समस्याएं हैं। जानते हो क्यों? क्योंकि उनमें से कई बेकार हैं और उन्हें हमारे देश में नहीं रहना चाहिए। सोमालिया जैसे देशों के प्रवासियों पर तीखा हमला करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके पास सरकारें या पुलिस नहीं हैं और वे एक-दूसरे को मारते फिरते हैं।

End of Feed